एक दिवसीय तहसील अभ्यास वर्ग सम्पन्न हुआ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O प्रशिक्षण ही वर्षभर के कार्य का आधार

सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शैक्षणिक पुनर्रचना व व्यक्ति निर्माण के माध्यम से अपने लक्ष्य राष्ट्रीय पुननिर्माण की ओर आगे बढ़ रहे हैं। अपने कार्य प्रभावी व परिणामकारी बना सकें, इस उद्देश्य को लेकर समय-समय पर विभिन्न स्तर पर बैठक एवं प्रवास, अभ्यास वर्ग की व्यवस्था विकसित हुयी है। इसी क्रम में अभाविप सोनभद्र जिला के ओबरा तहसील का तहसील अभ्यास वर्ग बुधवार को, डाला बाजार – सोनभद्र में सम्पन्न हुआ। इस तहसील अभ्यास वर्ग में चार नगरों के 10 शैक्षिक संस्थानों के इकाई के 60 विद्यार्थी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया एवं अभाविप के रचनात्मक, संगठनात्मक एवं कार्यक्रमात्मक जानकारी से रुबरु हुए। जिला में वर्ष भर कार्य करने की पूर्ण कार्य पद्धति एवं भूमिका बनाई गई। अभ्यास वर्ग में कुल 05 सत्रों का आयोजन हुआ जिनमें सैद्धांतिक भूमिका, कार्यपद्धति, संपर्क संवाद प्रवास, परिसर कार्य, आयाम कार्य एवं गतिविधि एवं अंत में समारोप सत्र का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रत्येक विषयों पर उद्बोधन एवं प्रमुख जानकारी प्राप्त की। मुख्य वक्ता के रूप में विभाग संगठन मंत्री विवेक जायसवाल उपस्थित रहें। इस वर्ग में प्रान्त जनजाति कार्य संयोजक मनमोहन निषाद, प्रांत कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी, प्रांत सह संयोजक खेलो भारत अमन जायसवाल,विभाग सह संयोजक सौरभ सिंह पंकज, जिला संयोजक मृगांक दुबे तहसील प्रमुख राजाराम मिश्रा, तहसील संयोजक अभय सिंह, घोरावाल तहसील सयोजक ललितेश मिश्रा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विश्वजीत साहनी, शिखर सोनी, आशीष आयुष्मान डाला नगर मन्त्री श्याम पाठक आकाश पटेल ऋषव यादव अनमोल सेठ निल प्रताप आनन्द हिमांशू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Comment

1349
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?