7 गोवंश के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, एक फरार।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एस एस पाण्डेय

खलियारी (सोनभद्र)। गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में थाना मांची पुलिस क्षेत्र के चौरा जंगल से होते हुए बिहार ले जा रहे 07 राशि गोवंश के साथ अभियुक्त निर्मल सिंह उर्फ दारा सिंह पुत्र बौद्ध सिंह यादव ग्राम चौगड़ी कला थाना काराकाट (गोड़ारी) जिला रोहतास बिहार उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।

मौके से 01 अभियुक्त राजेश यादव उर्फ टम्पू पुत्र शिवपूजन यादव ग्राम निचली मड़पा थाना मांची जनपद सोनभद्र जंगल झाड़ी का फायदा उठाकर मौके से फरार होने सफल हो गया। जिनकी तलाश की जा रही है। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मांची पुलिस ने मु0अ0सं0- 64/24धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है.

गिरफ्तारी के दौरान

  1. उ0 नि0 रामनयन यादव चौकी सुअरसोत थाना मांची जनपद सोनभद्र
  2. उ0 नि0 लालता प्रसाद थाना मांची जनपद सोनभद्र
  3. हे0 का0 अभिषेक सिंह थाना मांची जनपद सोनभद्र
  4. का0 रंजन दुबे थाना मांची जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?