नौगढ़ में दुर्गा पूजा के तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा पंडालों और मंदिरों में माता रानी के गूंजे जयकारे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आस्था और भक्ति का माहौल देखा गया। बुधवार को नवरात्रि के तीसरे दिन पूजा पंडालों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

पूरा नौगढ़ देवी गीतों की गूंज से भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु दिनभर और देर रात तक माता रानी के दर्शन-पूजन में लगे रहे। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

दुर्गा पूजा समितियों ने पंडालों में भव्य सजावट की थी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। नौगढ़ दुर्गा मंदिर पोखरा पर आयोजित रामकथा में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सक्रियता दिखाई। पंडालों में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग बनाए गए थे। पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा और हुड़दंगियों पर कड़ी निगरानी रखी गई।

पूरे नौगढ़ में माता रानी के जयकारों के साथ भक्तों की आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस साल श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?