सिंगल यूज पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की दिलाई शपथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिवम गुप्ता

” सावन के दूसरे सोमवार को दशाश्वमेध घाट पर चली स्वच्छता की मुहिम “

” नमामि गंगे का आवाह्न, गंगा का संरक्षण हम सभी का कर्तव्य “

वाराणसी। काशी में सावन के दूसरे सोमवार को नमामि गंगे ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा निर्मलीकरण का आवाह्न किया। ‌गंगा स्नान के लिए घाट पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। राष्ट्रध्वज, स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया गया । ‘आओ घर-घर अलख जगाएं- मां गंगा को निर्मल बनाएं’ व ‘सबका साथ हो गंगा साफ हो’ के उद्घोष के बीच मां गंगा की आरती उतारी गई। गंगा किनारे की गंदगी को साफ किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने भी हाथ बंटाया।

पॉलिथीन मुक्त काशी व गंगा घाट की अपील की गई। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से दशाश्वमेध घाट पर हजारों की संख्या में मौजूद स्नानार्थियों से पॉलीथिन का उपयोग न करने की अपील की । कहा कि गंगा को प्रदूषित कर रही सड़ चुकी पूजन सामग्री , पुराने – नए कपड़े , प्लास्टिक , शीशे फोटो फ्रेम सहित तस्वीरें पॉलीथिन में भरकर गंगा में प्रवाहित करने से गंगा प्रदूषित हो रही है जिसका प्रतिकूल प्रभाव मानव के स्वस्थ्य व पर्यावरण पर पड़ रहा है । पॉलीथिन में खाद्य पदार्थों का प्रयोग कर हम कई बिमारियों को निमंत्रण दे रहे हैं ।

शहरों की नालियां सीवर इत्यादि जाम हो जा रहे हैं । जीव-जंतुओं पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है । जीवनदायिनी नदियां प्रदूषित हो रहीं हैं । हमें पॉलीथिन से हो रहे नुक्सान को देखते हुए पॉलिथीन का परित्याग करना होगा । स्वच्छता हेतु जागरूकता के पश्चात नमामि गंगे टीम ने श्रद्धालुओं को शीतल जल पिलाकर प्यास बुझाई ।

आयोजन में नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, महानगर सहसंयोजक सारिका गुप्ता , पूजा मौर्या एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?