भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय दुर्गा पूजा का हुआ शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी क्षेत्र में 38 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा की गई स्थापित

बभनी (सोनभद्र) । क्षेत्र के श्री हरि शंकर मंदिर असनहर शारदीय नवरात्रि पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा के नौ दिवसीय दुर्गा पूजन शुरू हो गया। बभनी क्षेत्र में 38 जगह दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किए गए।

असनहर में आयोजित दुर्गा पूजा समिति द्वारा कलश यात्रा निकला गया। महिलाओं द्वारा पारम्परिक वेशभूषा धारण कर कलश लेकर आश्रम बांध जल उठाया। माता के जयकारों से पंडाल गुंज पड़े।इसके बाद दुर्गा पूजा पंडाल में आचार्य सुनील कुमार दुबे द्वारा कलश पूजन कर कलश स्थापित किया गया दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ शुरुआत हुआ।जिसमें महिलाएं पवित्र जल से भरे कलश लेकर भक्ति गीतों पर नृत्य करती हुई यात्रा करती हैं, इसके बाद देवी दुर्गा की मूर्ति स्थापित की जाती है। यह पवित्र यात्रा देवी दुर्गा के प्रति सम्मान और उनकी शक्ति की स्थापना का प्रतीक है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। साथ ही साथ बभनी क्षेत्र के बभनी, चपकी, बरवाटोला, भंवर, खोतोमहुआ, करकच्छी, चैनपुर, चौना सहित 38 जगहों पर दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किए गए। सभी जगहों में कलश यात्रा निकाली गई। नदी तालाब से जल भी उठाया गया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल भी लगाये गये है । इस कलशयात्रा में राम लल्लू दुबे,सतीश कुमार पाण्डेय,भोला कश्यप, अमरेश चन्द्र पाण्डेय, प्रमेन्द्र कश्यप, गोरख लाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?