NIMA UP प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक अयोध्याधाम मे सम्पन्न ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अयोध्या (उत्तर प्रदेश)। श्री राम लला के नगरी अयोध्या तारा की रिसार्ट मे एन आई एम ए उ.प्र. कार्यकारणी की बैठक आहूत कि गई जिससे ऊ प्र आई एस एम चिकित्सको के न्यायिक अधिकार के लिए केंद्रीय भारत सरकार एवं उ प्र शासन से संगठनात्मक शान्तिपूर्ण संघर्ष की रुपरेखा तैयार की गई। इसी के साथ संगठन एवं प्रदेश आई एस एम के हित मे महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये—-

1-भारतीय चिकित्सा पद्धति के चिकित्सको के लिए “एक राष्ट्र एक निति और समान अधिकार” कि मांग केंद्रीय भारत सरकार से।

2- ऊ प्र मे आई एस एम चिकित्सको के लिए प्रतिबंधित आई/वी एवं सर्जरी के अधिकार कि पुनर्स्थापना।

3- एन आई एम ए के नाम एवं लोगो के दुरुपयोग पर सख्त कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित किए जाने के साथ रोक।

4- एन आई एम ए ऊ प्र के किसी स्थानीय/जिला शाखा के किसी सदस्य द्वारा संगठनात्मक किसी प्रक्रिया/समस्या मे वगैर स्टेट कौन्सिल एवं सेन्ट्रल
कौन्सिल के निर्णय के सिधे न्यायालय के शरण मे जाना संगठन विरुद्ध संघर्ष समझा जायेगा और उक्त प्रक्रिया अनुशासनात्मक कार्यवाही के दायरे में आएगा।

5- एन आई एम ए ऊ प्र ने ऊ प्र मे यूनानी चिकित्सा पद्धति के विकास को संज्ञान लेते हुए “डॉक्टर असद जैदी जी अमरोहा को मुख्य सचेतक यूनानी चिकित्सा पद्धति ऊ प्र “ घोषित किया।

6- स्व डॉक्टर विश्वामित्र जी को श्रद्धान्जलि अर्पण के उपरांत वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर आर बी शर्मा जी एटा को कोआर्डिनेटर वेस्ट ऊ प्र कि जिम्मेदारी दी गई।
7- नीमा सोनभद्र शाखा के सभी सदस्यों को लाइफटाइम सदस्यता सर्टिफिकेट डॉ राकेश पाण्डेय जिला अध्यक्ष नीमा सोनभद्र के माध्यम से दिया गया|
इसी के साथ कई अन्य मुद्दों पर चर्चा के उपरांत संगठन एवं आई एस एम के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे |
इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अतुल प्रताप सिंह जी प्रदेश महामंत्री डॉक्टर यू. एस. पांडे जी प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ जेपी नारायण जी सोनभद्र जिला अध्यक्ष डॉ राकेश पांडे एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?