एनएचएम कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्विनी कुमार को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। 

इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने बताया कि अपनी निम्न मांगों को रखा गया जिन कर्मचारियों का 3 वर्ष एवं 5 वर्ष की लगातार सेवा पूर्ण हो गई है एवं उनका लॉयल्टी बोनस प्राप्त नहीं हुआ है उसे दिया जाय। पिछले 1 वर्षों से जनपद स्तर पर कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं की निस्तारण के संबंध में गठित सीआरसी की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नहीं कराया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों को अपनी समस्या को रखने में समस्या उत्पन्न हो रही है। 

म्योरपुर ब्लॉक मे कार्यरत एएनएम का पिछले 1 वर्ष से मातृत्व अवकाश का पत्र मुख्य अधिकारी को देने के बावजूद 5 महीने का मानदेय अब तक नहींल दिया गया है, जिसे इस माह में दिया जाय, चोपन ब्लाक में कार्यरत एएनएम का बिना किसी पूर्व सूचना के दो से पांच दिन का मानदेय नहीं प्राप्त हुआ है जिसे माह मार्च की सैलेरी के साथ दिलवाया जाय।

जिला अध्यक्ष द्वारा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि अगर उक्त जायज मांगों पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा विचार नहीं किया जाएगा तो संगठन के द्वारा उक्त मामले में जिलाधिकारी से मिलकर समस्या से अवगत कराया जाएगा।

इस मौके पर रेनू कुमारी,आरती राय, सोनम, आरती सिंह, ज्योति भारती, गरिमा कुमारी, रिंकू कुमारी, अखिलेश कुमार, रविंद्र कुमार,पंकज कुशवाहा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?