अमित मिश्रा
O- पार्टी नेतृत्व के प्रति जताया आभार, 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प
सोनभद्र। समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल का रविवार को प्रथम जनपद आगमन पर जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि ” राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव का भी धन्यवाद, जिन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। मैं पूर्ण निष्ठा, लगन और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करूँगा।”
2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य प्रेस वार्ता में पटेल ने कहा कि लोहिया के सिद्धांतों और नेताजी मुलायम सिंह यादव के सपनों के अनुरूप प्रदेश को विकसित बनाने के लिए संगठन पूरी शक्ति से कार्य करेगा।
उन्होंने कहा, “2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा और अखिलेश यादव निश्चित रूप से दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।”
PDA संकल्प पर जोर उन्होंने PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) को एकजुट कर समता, समानता, न्याय और संविधान की रक्षा के लिए आंदोलन चलाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर स्पष्ट रणनीति विवेक सिंह पटेल ने संघन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान को बूथ स्तर पर मजबूती से संचालित करने और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की बात कही।
किसानों और मजदूरों के मुद्दों को लेकर संघर्ष का ऐलान, उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसानों की सिंचाई समस्याओं को दूर करने के लिए तालाब, नहरों, पोखरों और बांधों की सफाई के लिए संघर्ष किया जाएगा।
धान खरीद में स्थानीय स्तर पर हो रही गड़बड़ियों पर कार्रवाई के लिए सहकारी समितियों तक आवाज उठाई जाएगी।
मजदूरों को उचित दाम दिलाने और युवाओं को शिक्षा व रोजगार के प्रति जागरूक करने की भी रणनीति उन्होंने साझा की।
मौके पर उपस्थित – जितेश गौतम,पिंटू पटेल, अमित मौर्या, कृष्णा यादव, इमरान अहमद, आशीष पटेल, रितेश पटेल, संतोष सिंह, सैफ कुरैशी, मनोज आदि लोग मौजूद रहे।







