न्यू ब्वायज क्लब द्वारा 11वीं रात्रिकालीन प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) ।  रात्रिकालीन खेल प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में न्यू ब्वायज क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 11वीं कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़ गुरुवार रात आर.टी.एस. क्लब, रॉबर्ट्सगंज में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक श्री अविनाश कुशवाहा एवं न्यू ब्वायज क्लब के अध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन मैच चुर्क और नई बाजार के बीच खेला गया, जिसमें चुर्क की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए जीत दर्ज की। मैच 12 ओवरों का था, जिसमें नई बाजार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। चुर्क ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए विक्की को “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया।

मैच का संचालन हाजी मुस्तफा जमाल सुन्ना और सैय्यद वारिश अली ने अंपायर की भूमिका में किया, जबकि कमेंट्री का रोमांचक कार्यभार नवल वाजपेयी और बादली ने संभाला। स्कोरिंग की जिम्मेदारी शाहनवाज और राजा ने बखूबी निभाई।

इस आयोजन में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष शमीम अहमद, सचिव साजिद खान, कोषाध्यक्ष मोनू पाण्डेय, मीडिया प्रभारी मुहम्मद इमरान बख्शी, और सदस्य के रूप में टीपू, नौशाद, मोहसिन, मुख्तार, अमित केशरी, चंदन जायसवाल, तौफीक अहमद, सोनी जाफर आदि मौजूद रहे। आयोजन में स्थानीय खेल प्रेमियों की भी अच्छी खासी भीड़ उमड़ी।

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?