नौगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों का अवैध गांजा बरामद ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की, अवैध गांजा बरामद कर दो गिरफ्तार किया

संवाददाता कौस्तुम केशरी “लकी”

चंदौली जिले के नौगढ़ पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की, जब मुखबिर की सटीक सूचना पर स्कॉर्पियो से 61 किलो 330 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने नौगढ़-धनकुंवारी मार्ग पर चेकिंग अभियान शुरू किया और कहुअवा घाट पुल के पास तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया। वाहन के चालक ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने क्या कहा

गिरफ्तार अभियुक्तों, मोंटी जादौन और गोल्डी सिंह, ने बताया कि वे बिहार के भभुआ जिले से गांजा लाकर बुलंदशहर और अलीगढ़ के इलाकों में सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि वे इस गांजे को बुलंदशहर में सप्लाई करने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते उनकी साजिश नाकाम कर दी।

सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को पकड़ लिया और अवैध गांजा बरामद किया।

इस अभियान में थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह के साथ उपनिरीक्षक अनंत कुमार भार्गव, हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव और टीम के अन्य सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?