समाजवादी चिंतक छोटे लोहिया के रास्ते  पर चल रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष: रामनिहोर यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

समाजवादी चिंतक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की मनायी गयी जयंती

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। समाजवादी चिंतक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयन्ती समाजावादी पार्टी के जिला कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
इस संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र समाजवादी योद्धा थे जो हमेशा नौजवानों में जोश भरने का काम किया करते थे और जब भी वह संबोधन करते थे तो ऐसा लगता था कि कोई प्रवक्ता बोल रहा है।


आज उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा हर समुदाय को एक साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं और सदन तक आवाज उठाने का काम कर रहे हैं।


इस मौके पर चौधरी यशवंत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव , वेदमणी शुक्ला, अनिल प्रधान, रामप्यारे सिंह पटेल, बाबूलाल यादव, अशोक पटेल, रमेश सिंह यादव, सरदार पारब्रह्म सिंह , सत्यम पाण्डेय, कुमारी मंदाकिनी पाण्डेय, त्रिपुरारी गौड़, निधि पाण्डेय, फारूक अली जिलानी, सुरेश पटेल, विमलेश कुमार सिंह , मनोज कुमार सिंह, अंकुर यादव, हरिशंकर विश्वकर्मा , अजीत पटेल , प्रदीप यादव के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?