सी एस पाण्डेय
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। देश में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत 100 छात्र-छात्राओं का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। सोनभद्र जनपद के बभनी क्षेत्र स्थित परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया।नभद्र (उत्तर प्रदेश)। देश में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत 100 छात्र-छात्राओं का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। सोनभद्र जनपद के बभनी क्षेत्र स्थित परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया।

रविवार को विज्ञान एवं गणित प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्र-छात्राएं ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एकत्रित हुए। यहां बच्चों को टोपी, टी-शर्ट, कॉपी और पेन वितरित किए गए तथा नाश्ते के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
महत्वपूर्ण स्थलों का करेंगे भ्रमण
दो बसों में सवार होकर यह दल क्षेत्र के प्रमुख शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करेगा, जिनमें प्रमुख हैं,
- गोविंद बल्लभ पंत सागर (रिहंद बांध)
- रेणुकेश्वर मंदिर
- श्रीराम मंदिर कनोरिया
- राधा कृष्ण मंदिर मुर्धवा
वैज्ञानिक सोच को मिलेगा बढ़ावा
खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि विज्ञान आधारित शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा की चारदीवारी से बाहर निकालकर वास्तविक दुनिया में वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझने का अवसर देता है। उन्होंने बताया कि ऐसे भ्रमण से जिज्ञासा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है, जिससे “करके सीखना” स्थायी अधिगम में बदल जाता है।
इस शैक्षणिक यात्रा में अध्यापक संदीप सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, पप्पू भारतीय, वैदेही पांडेय, निशि, संयोगिता, सुभनीता, अनिरुद्ध सिंह और उमाशंकर विद्यार्थियों के साथ शामिल रहे।
यह पहल ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ने और उन्हें नवाचार की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।






