नगर पालिका प्रशासन ने चट्टी- चौराहे पर लगे बैनर पोस्टर को हटवाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

शासन के आदेश पर चलाया जा रहा है अभियान

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  जनपद की एकमात्र नगर पालिका प्रशासन द्वारा आज सार्वजनिक स्थलों पर लगे राजनीतिक पार्टियों के बैनर पोस्टर को हटवाया गया और अपील किया गया सार्वजनिक स्थलों पर नगर पालिका प्रशासन की अनुमित के बगैर बैनर पोस्टर नही लगाया जाये। 


वही नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि पूर्व में शासन द्वारा दिशा निर्देशित किया गया है कि सार्वजनिक स्थल अथवा नगर पालिका क्षेत्र में किसी भी राजनीतिक पार्टी द्वारा बैनर पोस्टर बिना परमिशन लिए ना लगाया जाए।

नगर पालिका टीम द्वारा बढ़ौली चौराहा ,धर्मशाला चौक, साई मन्दिर चौक, मेन चौक, महिला थाना ,उरमौरा सहित विभिन्न स्थलों पर लगे बैनर पोस्टर को हटाया गया।

नपा अध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में बैनर पोस्टर लगाने से पहले नगर पालिका प्रशासन से परमिशन लेते हुए संबंधित सरकारी शुल्क जमा कर ही राजनीतिक पार्टी कार्यकर्ता बैनर पोस्टर लगाए।

इस मौके पर अजीत सिंह, सफाई नायक आकाश कुमार ,सूरज मिश्रा, प्रिंट, सुजीत कुमार,राजीव कुमार गुप्ता,राजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?