नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 60 करोड़ का बजट हुआ पास, शेल्टर होम में ठहरने वालो का लगेगा शुल्क

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सीमा विस्तार वाले गांवो के सरकारी जमीन व तालाब तहसील प्रशासन करे हस्तान्तरित

सोनभद्र। जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र के बोर्ड की बैठक अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रूबी प्रसाद एवं विजय कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी व सभी सभासदो की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। 

बैठक में पिछली बैठक के कार्यवाही की पुष्टि के साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट लगभग 60 करोड़ का बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। बैठक में सभी वार्डों के सदस्यगण द्वारा अपने-अपने वार्डाें के विकास कार्यों/जनहित के कार्यों पर चर्चा की गयी जिनके उचित निराकरण हेतु बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी।

इसके अतिरिक्त बोर्ड ने नगर के प्रमुख स्थलों पर इण्टरलाकिंग, यात्री शेड की व्यवस्था, फ्लाईओवर के नीचे सुन्दरीकरण कार्य, रेस्टोरेन्टों, माल, बडे़े होटलों से यूजर चार्ज की दर बढ़ाने, शेल्टर होम में ठहरने वालों से यूजर चार्ज लेने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त पशु पालकों द्वारा अपने पालतू गौवंशों को नगर में छुट्टा विचरण करते हुये पकड़े जाने पर उनके अर्थदण्ड तथा दैनिक खुराकी की वसूली की धनराशि की पूर्व से निर्धारित दरों को बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से बढ़ाने के लिये प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।

नगर पालिका परिषद सोनभद्र की सीमा विस्तार के बाद सीमा में सम्मिलित ग्रामों में स्थित सरकारी जमीने, तालाबों आदि का हस्तान्तरण तहसील द्वारा अब तक नगर पालिका को उपलब्ध न कराने पर बोर्ड द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुये तत्काल इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही के लिये अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी को अधिकृत किया गया।

उक्त के अतिरिक्त अध्यक्ष द्वारा नगर के चतुर्दिक विकास के सम्बन्ध में व्यापक प्रकाश डाला गया। बैठक अत्यन्त सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

उक्त बैठक में सभी वार्डाें के सदस्यगण अनवर अली,पप्पू दुबे, अवर अभियन्ता मनीष कुमार, दिनेश कुमार, सुजीत,अजीत कुमार ,शन्त सोनी सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?