स्वतन्त्रता सेनानी व पूर्व विधायक स्व.रामनाथ पाठक की मनायी गयी  30वीं पुण्यतिथि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के स्वतन्त्रता सेनानी व पूर्व विधायक पंडित स्व. रामनाथ पाठक की 30वीं पुण्य तिथि जननायक स्व.पण्डित रामनाथ पाठक जी सेवा संस्थान द्वारा पसही कला गांव में मनाया गया।

रविवार की शाम जननायक व गरीबों के मसीहा रहे स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी व दो बार विधान सभा सदस्य रहे जुझारु विधायक पंडित रामनाथ पाठक की 30 वीं पुण्य तिथि पसही कलां गांव मे उनके दरवाजे पर बडी शिद्दत के साथ उनके परिजनों व अनुयायियों द्वारा मनायी गयी।

पंडित रामनाथ पाठक के व्यक्तित्व व कृतित्व को यादगार बनाते हुये उनके एकमात्र सुपुत्र डाक्टर मार्कण्डेय राम पाठक ने अपने सम्बोधन के साथ आयोजन की शुरुवात कर जनपद के वरिष्ठ जनों के साथ पुण्य तिथि पर श्रद्धापूर्वक प्रणति निवेदित कर जननायक के त्याग,तपस्पा व परोपकार के कार्यों को याद किया।

जनपद के वयोवृद्ध साहित्यकार अजय शेखर जी की अध्यक्षता व वरिष्ठ कवि रामनाथ शिवेंद्र के मुख्य आतिथ्य मे भव्य काव्य गोष्ठी मे कवियों,गीतकारो व कवियत्रियों ने अपनी भावांजलि से समारोह को भव्य बनाया। जिसमे डाक्टर रचना तिवारी की गीत प्रस्तुति, ईश्वर विरागी की वाणी वंदना के साथ- साथ राकेश शरण मिश्र,प्रद्युम्न त्रिपाठी,अब्दुल हई, कौशल्या कुमारी चौहान, दिव्या राय, धर्मेश चौहान,दिवाकर मेघ,प्रभात सिंह चन्देल आदि समेत कविता पाठ,गीत-गजल के माध्यम से भावों को प्रस्तुत कर खचाखच भरे अनुनायियों को रोमांचित कर दिया।


इस मौके पर पूर्व विधायक तीरथराज, वरिष्ठ साहित्यकार विजय शंकर चतुर्वेदी ,राजेश द्विवेदी,कमलेश ओझा,ऊषा चौबे,रामानंद पाण्डेय,अमरेश पांडेय,धीरज पांडेय,शैलेंद्र चतुर्वेदी,मृदुल मिश्रा,चंद्रांशु धर द्विवेदी,राजेश त्रिपाठी , ईश्वर प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के आशीष पाण्डेय, आकाश पाण्डेय, श्रीएकेडमी प्रबंधन से डाक्टर अनिल पाण्डेय, अजेय पांडेय,वरिष्ठ पत्रकार भोलानाथ मिश्र समेत गांव के सेनानी परिवार के अशोक,विनोद,
पंकज,सत्येन्द्र,अंकित,संजीव पाठक,सुशील पाठक व डाक्टर ओम प्रकाश मौर्य समेत सैकड़ो लोगों ने अपने श्रद्दा सुमन को अर्पित किए।


इस सभा का संचालन कौशलेश पाठक जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल ने तो वही आतिथ्य सत्कार शैलेश पाठक व प्रपौत्र ऐश्वर्य ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?