पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारी सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं लेकर आयी है:नन्द लाल
सोनभद्र। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय-सोनभद्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल की नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अन्तर्गत मोदी के बातों को सुना गया। इस मौके पर राज्यसभा पूर्व सांसद रामशकल भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारी सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं लेकर आयी है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृत्व योजना, जन्म के बाद सुकन्या समृद्धि योजना, सही समय पर टीके लगें इसके लिए मिशन इंद्र धनुष शुरू किया। स्कूल में शौचालय की परेशानी न हो स्वच्छ भारत अभियान, मुफ्त सेनेटरी पैड, खेलों में सालाना 1 लाख की मदद, भविष्य में सेना में जाना चाहे तो सरकार ने सैनिक स्कूल के दरवाजे खोले। माताओं व बहनो को रसोई में धुएं की परेशानी से बचाने उज्जवला योजना, पानी के लिए हर घर नल योजना, 5 लाख तक मुफ्त इलाज देने वाली आयुष्मान योजना। इन सबका सबसे ज्यादा लाभ हमारी बहनों और बेटियों को हो रहा है। 3 करोड़ से ज्यादा महिलाएं अपने घर की मालिक बनी हैं।अब जब वो आर्थिक सशक्त हो गई हैं तो बेटा भी कहता है कि मां को बुलाइए न। उन्होंने कहा कि मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन जानता सब हूं। भारत की सभी महिलाओं को एक नए युग के आगमन की बधाई भी देता हूं। लोकतांत्रिक संरचना में महिलाओं को आरक्षण देने की जरूरत दशकों से हर कोई महसूस कर रहा है। महिला आरक्षण बिल पर विमर्श को करीब चालीस साल बीत गए। इसमें सभी पार्टियों के और कितनी ही पीढ़ियों के प्रयास शामिल हैं। हर दल ने इस विचार को अपने अपने ढंग से आगे बढ़ाया है। इस मौके पर जिला मंत्री मंजू गिरी, मणिकर्णिका कोल, प्रमिला जायसवाल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह, गुडिया त्रिपाठी, रंजन पाण्डेय, वंदना वर्मा, नर्मदा , कविता यादव, मीनू चौबे, रीतू अग्रहरी, रीता गुप्ता, आशा विश्वकर्मा, आरती चौबे सहित आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इस आशय की जानकारी जिला मिडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी ने दिया।






