O विधायक खेल महाकुंभ के आठवें दिन भिड़ी दस टीमें
सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ के आठवें दिन गुरुवार को रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित हाइडिल मैदान में 10 टीमों के बीच कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल नई ऊर्जा का स्रोत है नव वर्ष में समस्त जन्म नई ऊर्जा का संचार अपने अंदर ग्रहण करें और जन कल्याणकारी कार्यों में अपने को लिप्त रखें विधायक खेल महाकुंभ 2025.26

के आठवें दिन कैनवस क्रिकेट मैच का ,पहला मुकाबला चुर्क और डी ए वी के बीच ,नगर के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया, डी ए वी की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 06 ओवर में 06 विकेट खोकर 72 रनों का स्कोर खड़ा किया, जवाब में चुर्क की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने निर्धारित ओवर में मात्र 35 रन ही बना सकी इस तरह से इस मुकाबले को डी ए वी की टीम 37 रनों से जीत कर आगामी मैच में अपनी जगह पक्की कर ,कैनवस क्रिकेट मैच तहसील मोहाल और आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र टीम बीच राजेश चौबे व विकास मिश्रा के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया, तहसील मोहाल की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 06 ओवर में 01, विकेट खोकर शानदार 117 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, तहसील मोहाल की तरफ से मानवेन्द्र ने 9 छक्के की मदद से शानदार 75 रनों की पारी खेली,जवाब में आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र की टीम निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट खोकर निर्धारित 06 ओवर में 35 रन ही बना सकी अतः इस मुकाबले को तहसील कालोनी की टीम 82 रनों से जीतकर आगामी मैचों में अपनी जगह पक्की कर ली,कैनवस क्रिकेट मैच मुनलाइट और बुडहर के बीच नगवा ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया, मुनलाइट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 06 ओवर में 04 विकेट खोकर 82 रनों का स्कोर खड़ा किया ,जवाब में बुडहर की टीम निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए,06 विकेट खोकर मात्र 30 रन ही बना सकी अतःइस मुकाबले को मुनलाइट की टीम ने इस मुकाबले को 52 रनों से जीत लिया , कैनवस क्रिकेट मैच का मुकाबला मुनलाइट और तहसील कालोनी के बीच युवा कल्याण विभाग के प्रभारी प्रदीप कुमार के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया,मुनलाइट की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 06 ओवर में 03 विकेट खोकर 53 रनों का स्कोर खड़ा किया,जवाब में तहसील कालोनी की टीम निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 वे ओवर में इस मुकाबले को 8 विकेट से जीत कर आगामी मैच में अपनी जगह पक्की कर ली कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित , विधायक भूपेश चौबे, नगवा ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह,व्यवसाई अमित दुबे ,पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा बलराम सोनी रॉबर्ट्सगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश मिश्रा प्रभात पटेल चुर्कमंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे , प्रशांत पांडे, महेवा प्रधान रहे, विकाश मिश्रा, गौरव शुक्ला राजेश चौबे के द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया ।साथ ही नगर के अन्य गणमान्य गण व क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे,।।







