मिशन शक्ति: डिम्पल चौहान बनी बीएसए , कार्यो की ली जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

एक दिन की बीएसए बनी डिम्पल ने कहा कि वह बड़ी होकर बनेगी प्रशासनिक अधिकारी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में महिला सशक्तिकरण के तहत छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय सोनभद्र नगर की कक्षा पांच की छात्रा डिम्पल चौहान को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया। इस जिम्मेदारी को डिम्पल ने बखूबी निभाते हुए सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया।

एक दिन की बीसीए बनी डिम्पल ने पद भार संभालते ही कार्यालय की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से चल रहे कार्यों की जानकारी ली और रजिस्टरों की जांच करते हुए उपस्थिति का मिलान कराया। इसके साथ ही अधिकारियों को विद्यालयों में स्वच्छता, समयबद्ध शिक्षण कार्य और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

वही डिम्पल ने कहा कि उनका सपना है बड़ी होकर प्रशासनिक पद पर पहुँचकर समाज और शिक्षा जगत में पूरी ईमानदारी से योगदान देना। उन्होंने कार्यालय स्टाफ को पारदर्शिता और टीमवर्क की महत्ता पर जोर दिया।


इस अवसर पर बीएसए कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने छात्रा डिम्पल का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Comment

1409
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?