शरारती तत्वों ने लगाई आग, धू-धू कर जली झोपड़ी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के पोलवा गांव में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां शरारती तत्वों ने पुराने आम के बगीचे में बनी झोपड़ी में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़े और नकदी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया।

आग की तेज लपटों ने पास खड़े हरे-भरे आम के पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बगीचे को भारी नुकसान पहुंचा।

दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज पछुआ हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

करीब दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि पेड़ों में लगी आग देर शाम तक पूरी तरह नहीं बुझ सकी और शाखाएं टूट-टूट कर गिरती रहीं।

ग्रामीणों ने लगाए आरोप

स्थानीय ग्रामीणों पितरम सिंह, देवनाथ सिंह, बद्री प्रसाद गोड़ और जय प्रकाश ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने आपसी द्वेष के चलते इस घटना को अंजाम दिया है।

पीड़ितों ने तीन लोगों को नामजद करते हुए थाना विंढमगंज में तहरीर दी है और मामले के जल्द खुलासे की मांग की है।

यह घटना न केवल ग्रामीणों के लिए आर्थिक नुकसान का कारण बनी, बल्कि क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल भी पैदा कर गई है।

Leave a Comment

1422
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?