अमित मिश्रा
सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद सोनभद्र के जिला महामंत्री हुकूम चन्द्र के नेतृत्व में विद्यालय मर्जर के विरोध में 50 से कम नामांकित छात्रों वाले परिषदीय विद्यालयों की पेयरिंग करने की प्रस्तावित नीति के विरोध में संजीव गोंड (समाज कल्याण मंत्री के द्वारा, माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश लखनऊ,को ज्ञापन दिया गया l ज्ञापन में माननीय मंत्री से बताया गया कि इससे ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चे एवं देश के भविष्य के नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलाड़ हो जाएगा साथ ही विद्यालय बंद होने से हजारों की संख्या में शिक्षकों के पद समाप्त हो जाएंगे l शासन के इस निर्देश से ग्रामीण परिवेश में रहने वाले आम जनमानस में रोष व्याप्त है , अतः विनम्र पूरक अनुरोध है कि प्रदेश के बच्चों के भविष्य के प्रति गहनता से विचार करते हुए विद्यालयों के मर्जर प्रक्रिया के आदेश को निरस्त करने की कृपा करे समस्त शिक्षक समाज व आम जनमानस आपका सदा आभारी रहेगा l
इस मौके पर जिला सयुक्त मंत्री राजेश कुमार जायसवाल ,उपाध्यक्ष अमित चौबे , नवीन कुमार गुप्ता ब्लाक अध्यक्ष चोपन राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी , दूधी ब्लाक अध्यक्ष भोलानाथ, SRG विद्यासागर ,मनीष शर्मा , मृत्युंजय सिंह ,योगेश वर्मा ,प्रदीप बसु , रजनीश श्रीवास्तव ,रत्नाकर चतुर्वेदी ,निशु सोनकर ,दीपू ज्योति, वीरेंद्र पनिका , रेवति रमण पाठक, लाल कुमार वैश्य मनीजर प्रसाद, विनय त्रिपाठी,शशांक यादव , आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे l







