डिजिटाइजेशन को लेकर बीएलओ और बीएलए के बीच हुई बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में एसआईआर के डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण कराने के लिए 8 और 9 दिसम्बर को राजनैतिक पार्टियों द्वारा नियुक्ति किये गये बीएलए के साथ मतदान स्थल पर की गयी बीएलओ की बैठक सम्पन्न हुई। इस तरह 09 दिसम्बर को भी  बीएलओ की बैठक में समस्त बीएलए के साथ होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में बीएलओ उपस्थित होकर शिफ्टेड, डुप्लीकेट सूची बनाकर उक्त सूचियों को सम्बन्धित बीएलए का हस्ताक्षर कराएंगे।

जिला निर्वाचना अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अर्हता तिथि 01 नवरी,2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की विभिन्न गतिविधियां गतिमान है। 04 नवम्बर  से 11 दिसम्बर तक बीएलओ को मतदाताओं को घर-घर जाकर के गणना प्रपत्रों के वितरण, एकत्रीकरण एवं उनके डिजिटाइजेशन की कार्यवाही पूर्ण की जा रही है।

उन्होंने बताया कि  पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समस्त बीएलओ 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण करते हुए सम्बन्धित राजनैतिक पार्टियों द्वारा नियुक्ति किये गये बीएलए के साथ मतदान स्थल आज बैठक की गयी। आज सम्बन्धित राजनैतिक पार्टियों के बीएलए एवं बीएलओ की बैठक की कार्यवाही सुचारू रूप से सम्पन्न हुई। सम्बन्धित राजनैतिक पार्टियों के बीएलए द्वारा बूथों पर उपस्थित होकर बीएलओ का सहयोग प्रदान किया गया।


 उन्होंने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टियों से अनुरोध किया है कि 09 दिसम्बर को होने वाली बीएलओ की बैठक में समस्त बीएलए प्रतिभाग करें तथा बीएलओ निर्धारित प्रारूप पर कार्यवृत्त तैयार करते हुए अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट सूची बनाकर, उक्त सूचियों को सम्बन्धित बीएलए को दिखाते हुए बीएलए के हस्ताक्षर भी प्राप्त करेंगे तथा बीएलओ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मांगे जाने पर बीएलओ एप पर अपलोड कर देंगेे।

Leave a Comment

1346
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?