जनता एक-एक बूंद पानी के लिए तरसी,राज्यमन्त्री 11 साल की उपलब्धि गिनाने में मस्त:शत्रुंजय मिश्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

दूसरे दिन भी नहीं आया पानी धरना देकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला मुख्यालय स्थित कुसाही- बढ़ौली पेयजल परियोजना से जलापूर्ति चार दिनों से नही होने पर नाराज ग्रामीणों ने आज दूसरे दिन भी जल निगम के अधिशासी अभियन्ता कार्यालय का घेराव कर जलापूर्ति शुरू कराने की मांग किया। इस दौरान कांग्रेस नेता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि बुधवार को अधिशाषी अभियन्ता ने आश्वासन दिया था कि गुरुवार से जलापूर्ति शुरू हो जाएगी लेकिन इस भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे ग्रामीणों ने आज फिर जल निगम कार्यालय का घेराव किया है।

कुसाही- बढ़ौली पेयजलापूर्ति चालू न होने से कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा की अगुवाई मे ग्रामीणों ने गुरुवार को जल निगम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और अधिशासी अभियंता से काफी नोक झोंक भी हुई , कार्यकर्ताओं से वार्ता करने पहुचे अधिकारियों को स्थानीय ग्रामीणों ने घेर लिया। जल निगम के अधिशासी अभियंता ने आश्वासन के के बाद कई घण्टों से चल रहे धरना को समाप्त किया गया।


इस दौरान धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा की बीजेपी के समाज कल्याण राज्यमंत्री और उनके नेता बीजेपी सरकार के 11 साल पूरा होने पर जश्न मना रहे है, लेकिन मुख्यालय के आसपास के लोग पानी के एक बूंद के लिए तरस रही है लेकिन जनता से जुड़े मुद्दों पर मंत्री और बीजेपी के जनप्रतिनिधि भी खामोश है। बीजेपी सरकार मे जनता बेहाल है, हर घर नल योजना भी महज काग़ज़ों तक सीमित है, बीजेपी सरकार मे पानी टैकरो के आपूर्ति मे भी भारी भ्रस्टाचार किया जा रहा है।


कांग्रेस के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा की महिलाओं को पानी के लिए सडकों संघर्ष करना पड़ रहा है। सरकार मे आम जनता पानी के लिए कराह रही है लेकिन जिला प्रशासन और जल निगम के अधिकारियों पर जनता के ज्वलंत मुद्दो पर मौन है, उन्होंने चेतावनी दी की मांग को पूरा नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा।


उक्त मौके पर शान्ति देवी, प्रेमलता मिश्रा, जय प्रकाश चौबे, मीना देवी, महादेव, सीता देवी, रीना, नवमी देवी, प्रमिला देवी, राजकुमार,अमित कुमार, राजेश कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1355
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?