महाशिवरात्रि के पर्व पर छात्र छात्रों ने प्रस्तुत किया  सांस्कृतिक कार्यक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। शनिवार को प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भगवान शिव और माता पार्वती की झांकी निकाली गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर का वातावरण भक्तिमय नजर आया। आयोजन के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान शिव और माता पार्वती के रूप में सुसज्जित होकर उपस्थित हुए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक झांकी और विधिवत आरती ने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से भगवान शिव से जुड़ी भावनाओं को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद जैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार, आस्था और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करते हैं। वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा “आज के समय में, जब जीवन में तनाव और प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है, भगवान शिव का शांत और ध्यानमग्न स्वरूप हमें आंतरिक शांति और संतुलन बनाए रखने की सीख देता है।” कार्यक्रम में अम्बर उपाध्याय, सुरेन्द्र यादव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन का समापन भक्तिमय वातावरण एवं प्रसन्नता के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?