अशोक पांडेय को सौंपी गई,भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ की खड़िया शाखा की कमान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

शक्तिनगर (सोनभद्र) । भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (बी.के.के.एम.एस.) शाखा खड़िया की एक अहम बैठक बुधवार देर शाम संघ के खड़िया कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अशोक कुमार देव पांडेय को खड़िया शाखा का नया प्रभारी नियुक्त किया गया। यह घोषणा एनसीएल के महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने की, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों के साथ समर्थन दिया।

बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष उदित नारायण शुक्ला ने की, जबकि संचालन संगठन सचिव अमित कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार सिंह (महामंत्री, एनसीएल), अशोक मिश्रा (कंपनी जेसीसी सदस्य), उमेश सिंह (बीएमएस समन्वयक), नरेंद्र आर्या (सुरक्षा समिति सदस्य, एनसीएल), राजकुमार मौर्या (खेल समिति सदस्य) सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे।

इस बैठक में सदस्यता सत्यापन वर्ष 2025 की समीक्षा, संगठन की आगामी कार्ययोजनाएं और बीएमएस के भावी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक में विकास पटेल, विवेक पांडेय, राम कुमार मिश्रा, नित्यानंद गुप्ता, क्रांति, किशन, राजेंद्र पंडाग्रे, धर्मेंद्र, गोविन्द कुर्मी, मथुरा प्रसाद विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन शाखा अध्यक्ष उदित नारायण शुक्ला के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?