कलश यात्रा के साथ महा विष्णु यज्ञ का शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र) । विकासखंड दुद्धी के ग्राम पंचायत हरनाकछार में बहने वाली मालिया नदी के तट पर स्थित महादेव मलेश्वर मंदिर प्रांगण में आज श्री रामचरितमानस नवाह परायण महा विष्णु यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष के साथ कलश यात्रा निकाली।

यज्ञ के अनुष्ठानकर्ता श्री श्री 108 वेद मोहनदास ब्रह्मचारी जी के नेतृत्व में यह यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख स्थल बाबा डीहवार पर पूजन-अर्चन के पश्चात सुखड़ा बांध पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र जल से कलशों की स्थापना की गई। यात्रा विभिन्न टोलों और मार्गों से गुजरते हुए मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई।

धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रवचन
यज्ञाचार्य वेद मोहनदास ब्रह्मचारी जी ने बताया कि इस महायज्ञ का उद्देश्य “सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे संतु निरामयाः” के सिद्धांत के अनुरूप लोक-कल्याण की भावना को प्रसारित करना है। उन्होंने बताया कि 9 मार्च को महाप्रसाद वितरण और पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन होगा।

इस दौरान दूर-दूर से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा दोपहर 1:30 से शाम 5:00 बजे तक प्रवचन तथा रात्रि 8:00 से 11:00 बजे तक रासलीला का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की भी व्यवस्था की गई है।

कलश यात्रा में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी, पूर्व प्रधान यदुनाथ यादव, विनोद यादव, रामेश्वर प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, सियाराम प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार, रामचंद्र, देव कुमार, सियाराम गुप्ता, महेंद्र गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

श्रद्धा और आस्था का महासंगम

इस यज्ञ के आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं का मानना है कि यह महायज्ञ समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और समृद्धि का संचार करेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?