महाकुम्भ-2025: श्री काशी विश्वनाथ धाम में स्पर्श दर्शन स्थगित, जानें महत्वपूर्ण जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

न्यूज़ डेस्क

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। श्री काशी विश्वनाथ धाम विश्वनाथ मंदिर में महाकुम्भ को लेकर 12 जनवरी 2025 से लेकर 28 फरवरी 2025 तक गर्भगृह में स्पर्श दर्शन स्थगित रहेगा
वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाकुम्भ-2025 को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सूचना जारी करते हुए बताया गया है कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाकुम्भ-2025 के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि होने की संभावना है। इस संदर्भ में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास वाराणसी द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण सूचनाएं जारी की गई हैं
1. स्पर्श दर्शन स्थगित रहेगा महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को ध्यान में रखते हुए, 12 जनवरी 2025 से लेकर 28 फरवरी 2025 तक स्पर्श दर्शन स्थगित रहेगा।
2. आरतियों के सम्बन्ध में
महाकुम्भ-2025 के दौरान श्री काशी विश्वनाथ धाम में केवल मंगला आरती के लिए ही टिकट प्रदान किये जाएंगे। मंगला आरती के अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार के आरती के लिए टिकट नहीं उपलब्ध होंगे।
3.गर्भगृह के चारों द्वारों से दर्शन की व्यवस्था
मंगला आरती के अतिरिक्त अन्य समस्त आरतियाँ, जैसे- मध्यान्ह भोग आरती, सप्तऋषि आरती,और श्रृंगार आरती के दौरान श्रद्धालुओं को गर्भगृह के चारों द्वारों से दर्शन की व्यवस्था की जाएगी।
4. विशिष्ट अनुरोध के तहत दर्शन में परिवर्तन
इस दौरान विशिष्ट अनुरोध के तहत दर्शन कराने की व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है।
सुबह मंगला आरती के समाप्ति से लेकर दोपहर 02:00 बजे तक किसी भी प्रकार का विशिष्ट अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक ही विशिष्ट अनुरोध स्वीकार किये जाएंगे।
कृपया ध्यान दें कि विशिष्ट अनुरोध के तहत भी स्पर्श दर्शन की व्यवस्था नहीं होगी।
5. श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील
श्री काशी विश्वनाथ धाम की व्यवस्था में सहयोग देने की अपील श्रद्धालुओं से की जाती है,ताकि महाकुम्भ-2025 का आयोजन सुचारु रूप से हो सके और सभी श्रद्धालुओं को दर्शन की सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?