फेसबुक पर हुआ प्यार, अब शादी के लिए मन्दिर में प्रेमी – प्रेमिका ने किया मारपीट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

कोलकाता की रहने वाली है युवती, पांच साल से है युवक के साथ

सोनभद्र। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के वैष्णो मन्दिर पर कोलकाता की एक युवती का बभनी क्षेत्र के युवक शादी करने पहुचे थे लेकिन दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया ,जिसे बढ़ता देख आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को इसकी सूचना दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और युवती को साथ थाने ले गयी। वही पुलिस को दोनो ने बताया कि उनकी दोस्ती फेसबुक माध्यम से हुई जो प्यार में तब्दील हो गया। पिछले कई वर्षो से दो साथ मे है लेकिन बीच मे युवक से सम्पर्क टूट गया तो वह उसके गांव चली आयी तो डाला स्थित वैष्णो मंदिर पर शादी के लिए आए थे , फिर दोनों में बीच सड़क पर ही होने लगा टकरार , मारपीट से खुद को बचने के लिए युवती में आस पास के लोगों से लगाई गुहार।


मिली जानकारी अनुसार शनिवार की देर शाम डाला स्थित वैष्णो मंदिर के पास एक युवक और एक युवती में कहां सुनी करते हुए आपस में खींचातानी करते हुए झगड़ा करने लगें जो हल्की-फुल्की मारपीट में तब्दील हो गया जिसे देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई । लोगों ने बीच बचाव कर पुलिस को सूचना दे दिया ।

इस दौरान 28 वर्षीय युवती ने बताया कि मैं कोलकाता के थाना मध्य ग्राम क्षेत्र की एक कस्बे की निवासी हूं जो दमदम एयरपोर्ट क्षेत्र अंतर्गत एक स्थान पर रह रही थी। इसी दौरान फेसबुक के माध्यम से सोनभद्र के बभनी क्षेत्र के एक युवक से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हो गई जो उस दौरान बेंगलुरु में रह रहा था । फिर फोन से बातचीत होने के दौरान युवक ने मेरा टिकट बेंगलुरु के लिए कराया और मैं 15 अगस्त 2019 को कोलकाता से बेंगलुरु पहुंच गई । सन 2022 तक वह अपने साथ रखा फिर मुझे छोड़कर कही चला गया। मैं ढूंढते हुई सोनभद्र बभनी पहुंची तो पता चला कि युवक विदेश कमाने चला गया है फिर युवक के घर वालों ने युवक से मोबाइल फोन द्वारा बात कराया और पंचायत के दौरान मैं युवक के घर पर ही रहने लगी और  5 वर्ष से मैं युवक के संपर्क में हूं । विदेश से लौटकर आने पर युवक द्वारा मुझे बार-बार प्रताड़ित व शोषण किया जा रहा है । आज शादी करने के बहाने वैष्णो मंदिर डाला के पास लाया और हमसे मारपीट करने लगा।


वही युवक बभनी थाना क्षेत्र के महुआ दोहर गांव निवासी ने बताया कि बेंगलुरु में रहने के दौरान युवती से मेरी दोस्ती फेसबुक माध्यम से हो गईं थी वह बैंगलोर मेरे में साथ रह रही थी मैं दुबई कमाने चला गया था उसी दौरान ये युवती मेरे घर पहुंच गई और घरवालों से बोली कि मैं उनकी पत्नी हूं और मेरे घर पर ही रहने लगी पूर्व में थाना बभनी पर भी मामला पहुंचा था जिसका संज्ञान पूर्व एसएचओ को भी है । युवती द्वारा लगाए जा रहे आरोप गलत हैं मुझे फसाया जा रहा है ।


वही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा दोनों युवक युवती का पुरा मामला जांच पड़ताल करने के लिए थाना बभनी भेज दिया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?