नववर्ष पर कम्पोजिट शराब की दुकान पर नाबालिग छात्रो के हाथो बेचा गया शराब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

वितरको द्वारा वितरण मानको की उडायी जा रही धज्जियाँ

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। प्रदेश की योगी सरकार ने नववर्ष पर शराब की दुकानों को रात्रि 11 बजे तक खोलने का आदेश तो जारी कर दिया लेकिन इन शराब की दुकानों पर नियमो को तोड़ते हुए नाबालिग छात्रों को भी धडल्ले से शराब देने का मामला प्रकाश मे आया है। स्थानीय लोगो ने इसकी भर्तसना किया।

विकास खण्ड बभनी के बभनी स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान से नाबालिक व छात्रो को शराब बेचने का विडियो सामने आया है शराब की दुकान ने नाबालिक युवा भी बीयर व शराब खरीदते देखे गये। सरकार का आदेश है कि छात्रो और नाबालिकों को शराब न दिया जाए बावजूद इसके सरकार के मानकों को देखते हुए शराब मनमानी तौर पर बेचा जा रहा है इसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे विभाग के अधिकारियों पर भी जबावदेही बनती है। शराब की दुकान की आड मे इस तरह मनमानी पर विभाग कितना ठोस कदम उठाता है यह तो विभाग की कार्यवाही के बाद ही पता चलेगा।जब दुकानो से खुले आम नाबालिकों को शराब का वितरण किया जाएगा और विभाग द्वारा ठोस कार्यवाही अमल मे नही लिया जाएगा तब तक ठेकेदार मनमानी करते रहेंगे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?