लायंस क्लब राबर्ट्सगंज का निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 256 मरीजों की हुई जांच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा प्रत्येक माह की 26 तारीख को लायंस भवन में आयोजित होने वाला नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर इस माह भी शुक्रवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर का आयोजन श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम में मैनेजर हेमराज यादव, डॉ. श्याम बाबू द्विवेदी, डॉ. विक्रम सिंह, दिलीप कुमार कुशवाहा, दयाराम सिंह, कुंवर सिंह एवं उनकी टीम ने मरीजों की जांच की। इस दौरान 256 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 52 मरीजों को निःशुल्क चश्मा और दवा उपलब्ध कराई गई। वहीं मोतियाबिंद से पीड़ित 48 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया।

जोन चेयरपर्सन राधिका सिंह, अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, सचिव सुशील पाठक, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, एसोसिएट कैबिनेट सेक्रेटरी किशोरी सिंह, दया सिंह, विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संगम गुप्ता सहित कई सदस्य मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी ने बताया कि अब तक 26 अगस्त 2025 तक कुल 3878 मोतियाबिंद ऑपरेशन निःशुल्क कराए जा चुके हैं, जबकि 7246 मरीजों की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब राबर्ट्सगंज लगातार इस सेवा कार्य में जुटा है और आगे भी गरीब व जरूरतमंद मरीजों को राहत पहुंचाने का कार्य करता रहेगा।

इस मौके पर राधिका सिंह, हरीश अग्रवाल, दया सिंह, परमजीत कौर, विमल अग्रवाल, किशोरी सिंह, श्याम बाबू, मुकेश जायसवाल और अभय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि यह पुनीत कार्य वर्षों से चल रहा है और अब तक हुए सभी ऑपरेशन शत-प्रतिशत सफल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?