महिला की मौत के मामले में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य को लिखा पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- अस्पताल पर कार्यवाही की मांग

बभनी (सोनभद्र । विकास खण्ड बभनी में निजि क्लिनिक पर अवैध अस्पताल चलाने एवं इलाज के नाम पर शोषण के मामले में मृतका के श्वसुर ने अस्पताल के संचालकों पर कार्यवाही की मांग की इसको लेकर पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है।
विकास खण्ड बभनी के बडहोर गांव में झोलाछाप चिकित्सकों के बहकावे में आकर उपचार करने गयी महिला के मामले में मृतका के श्वसुर ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य को पत्र लिखकर प्रकरण से अवगत कराया है ।घटना के बाद से बनी स्थित अस्पताल के कर्मचारी अस्पताल पर ताला बंद कर फरार है‌ वही परिजन अस्पताल पर सोमवार को भी पहुंचे। लेकिन संचालक घटना की रात से फरार है।बभनी क्षेत्र में कुकुरमुत्ते की तरह संचालित हो रहे अस्पताल पर विभागीय कार्रवाई न होने के कारण मनबोल उंचा है । कुछ दिनों पहले टीम ने क्षेत्र का दौरा किया लेकिन सूचना पाकर दुकानदार दुकान बन्द कर फरार हो गए वहीं कुछ पर अस्पतालों पर कार्यवाही भी हुआ।हालत यह है कि विभाग की लापरवाही के कारण होम्योपैथिक चिकित्सक भी एलोपैथ की दवा धड़ल्ले से कर रहे हैं जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतान पड़ रहा है‌। महिला की मौत के मामले में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य से शिकायत के बाद पीड़ीत कार्यवाही का इन्तजार में है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?