नौगढ़ में अधिवक्ताओं का धरना समाप्त, लेखपाल ने मांगी माफी और एसडीएम ने दिया आश्वासन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली)में अधिवक्ताओं का धरना समाप्त हो गया है, जो लेखपाल के अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में नाराज थे। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद लेखपाल ने अपनी गलती स्वीकार की और एसडीएम व तहसीलदार ने सुलह-समझौता कराया। इसके बाद अधिवक्ता मान गए और धरना समाप्त किया।

पिछले दिनों लेखपाल का अधिवक्ता के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए ऑडियो वायरल हुआ था, जिसकी शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज होकर अधिवक्ताओं ने सोमवार को धरना दिया था। अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन मंगलवार को भी सुबह 10 बजे धरना देना शुरू कर दिया था।

धरने की सूचना पर नौगढ़ एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और धरना दे रहे अधिवक्ताओं को समझाया। इस दौरान लेखपाल अरविंद कुमार ने अपनी गलती स्वीकार की और एसडीएम ने भी आश्वासन दिया कि इस तरह की गलती दोबारा पाई जाती है तो लेखपाल पर कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान सत्यानंद तिवारी, विजय बहादुर, केएन मौर्या, विनोद यादव, विमलेश यादव, रजनीश यादव, हेमंत मौर्य आदि मौजूद रहे। अधिवक्ताओं के धरना समाप्त होने से नौगढ़ में तनाव कम हो गया है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?