लेखपाल संघ ने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मृतक लेखपाल सुधीर कुमार के मामले की उच्च स्तरीय जांच की किया मांग

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की चारो तहसीलों में लेखपाल संघ ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को धरना‑प्रदर्शन किया। इस दौरान सदर तहसील में धरना प्रदर्शन करते हुए लेखपालों ने  मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार की मौत के मामले में उच्च‑स्तरीय जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग किया।

इस धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह ने आरोप लगाया कि तहसील अधिकारियों ने सुधीर को छुट्टी नहीं दी, निलंबित किया और लगातार दबाव व उत्पीड़न के कारण वह तनाव में आकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने मुख्य आरोपी संजय कुमार सक्सेना (पीसीएस) को एफ़आईआर में शामिल करने, मृतक की माता को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, एसआईआर की अंतिम तिथि बढ़ाने, लेखपालों के साथ बेहतर व्यवहार व नियमित बैठकें आयोजित करने, तथा चुनाव‑संबंधी अतिरिक्त कार्यों के लिए प्रोत्साहन राशि देने जैसी कई मांगें रखी है।

इस मौके पर हरेंद्र प्रसाद, अनिल सिंह, पंकज कुमार, नितिन कुमार, संजीव श्रीवास्तव, रेशमा,श्वेता,चंदन आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?