विभिन्न मांगों को लेकर कोटेदार संघ ने किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नामित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को दिया

सोनभद्र। जनपद के उचित दर विक्रेताओं ने खाद्यान एवं चीनी का लाभांश बढ़ाने व मानदेय की मांग को लेकर आज कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौपा। संगठन अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कोटेदार शासन के अनुसार राशन वितरण करते है साथ ही कोरोना काल में भी उत्तर प्रदेश के कोटेदार प्रधानमंत्री अन्न योजना व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निःशुल्क वितरण किया गया।

सभी राज्यों में ₹200 और ₹200 ढाई ₹100 हरियाणा में₹200 दिल्ली में ₹250 और गुजरात में ₹200 प्लस गारंटी मिनिमम के रूप में ₹20000 मानदेय दिया जाता है और उत्तर प्रदेश की सरकार कोटेदारों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और उत्तर प्रदेश की सरकार को कोटेदारों के सत प्रतिशत सही वितरण से देश में प्रशस्ति पत्र भी मिला सम्मान पूर्वक उसके बावजूद भी कोरोना कल में अपने जान का प्राणों की और अपने बाल बच्चों की परवाह न करते हुए भी कोरोना कल में दो-दो बार राशन वितरण का कार्य किया परंतु सरकार इस बात को नजरअंदाज करते हुए नहीं कमीशन बढ़ा रही है नहीं जीव को उपार्जन के लिए गारंटी एवं के रूप में₹20000 मानदेय रही है ऐसी स्थिति में अगर सरकार नहीं सुनती है तो पूरे उत्तर प्रदेश की 80000 विक्रेताओं द्वारा लखनऊ जवाहर भवन घेराव का कार्यक्रम 5 फरवरी 2025 को रखा गया है जिसमें सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

इस दौरान राजेश्वर, अरविंद, सुरेश , राजू , सुरेंद्र, शिव भरत,अजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?