आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक की करमा पुलिस ने बचाई जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- समय रहते कार्रवाई कर आत्महत्या की कोशिश को रोका

करमा (सोनभद्र)। मानवता की मिसाल पेश करते हुए करमा थाना पुलिस ने एक युवक की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया। रविवार को थाना करमा क्षेत्र के अंतर्गत चन्द्रेश कुमार पुत्र अक्षैवर (उम्र लगभग 23 वर्ष) निवासी थाना करमा, जनपद सोनभद्र, आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे थे।

सूचना मिलते ही करमा पुलिस तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए युवक को आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया। पुलिस ने न केवल चन्द्रेश कुमार को मानसिक रूप से सहारा दिया, बल्कि समझाकर जीवन के प्रति उसका विश्वास भी लौटाया।

पुलिस की समय पर की गई काउंसलिंग और संवेदनशील रवैये से युवक ने आत्महत्या न करने का वचन दिया। वहीं पुलिस ने युवक के पिता अक्षैवर को भी घटना की जानकारी देकर आगे के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

थाना करमा पुलिस की यह मानवीय पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की है। समय पर की गई इस कार्रवाई ने एक परिवार को गहरे दुख से बचा लिया।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?