“विज्ञान, शिक्षा और युवाओं के प्रेरणास्रोत थे कलाम” – रामराज सिंह गोंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र में मनाई गई डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि

कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, “सादा जीवन-उच्च विचार” पर चलने का लिया संकल्प

सोनभद्र । जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जिला/शहर कार्यालय पर “मिसाइल मैन, भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम”की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि “डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारत के ऐसे राष्ट्रपति थे जो विज्ञान, शिक्षा और युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उनका सादा जीवन और उच्च विचार हम सबके लिए आदर्श है। कांग्रेस पार्टी उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि “कलाम साहब ने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया। एक शिक्षक, वैज्ञानिक और राष्ट्रपति के रूप में उनका योगदान अतुलनीय है। आज हमें उनके सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।”
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड, शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केसरी, RTI जिला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, जिला महासचिव मोहन वियार, जिला सचिव शीतला पटेल, जिला सचिव मंजू देवी, जिला सचिव रामविलास पनिका, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर मौर्य सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?