अमित मिश्रा
खनिज विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने किया कार्रवाई
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में अवैध खनन की सूचना पर खनिज विभाग व थाना जुगैल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बालू लदे एक ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में गौ-तस्करी एवं अवैध खनन के विरुद्ध निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आमजन से गोपनीय सूचना प्राप्त करने हेतु एंटी क्राइम हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है।
बीती रात्रि लगभग 02.00 बजे, ग्राम सेमिया टोला, छितिकपुरवा के नदी क्षेत्र में बालू के अवैध खनन एवं परिवहन की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर खनिज विभाग एवं जुगैल थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर छापेमारी की गई। मौके पर पुलिस बल को देखकर अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहन चालक भागने लगे। जिसका टीम द्वारा पीछा करने पर एक स्वराज ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग 03 घन मीटर बालू लदा हुआ को पकड़ लिया गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया जबकि अन्य वाहन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
बरामद वाहन को पुलिस बल की सहायता से थाना परिसर लाकर सीज कर दिया गया है। इस संबंध में थाना जुगैल पर धारा 303(2), 317(2) भा.दं.सं. (बीएनएस) एवं धारा 3/58/72/30 प्र0उ0प0 खनिज अधिनियम (परिहार नियमावली 2021) तथा धारा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
इस कार्रवाई करने वाली टीम में योगेश शुक्ला खनिज विभाग, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।
सोनभद्र पुलिस की अपील:- जनपद में अपराध, गौ-तस्करी, अवैध खनन एवं खनिज तस्करी जैसी गतिविधियों की सूचना देने हेतु एंटी क्राइम हेल्पलाइन नम्बर – 9696132419 जारी किया गया है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।







