सोनभद्र में झूमेगा डांडिया, सजेगा सवेरा, परंपरा और आधुनिकता का संगम 8 अक्टूबर को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- महिलाएं चनिया-चोली में और पुरुष कुर्ता-पायजामा में बिखेरेंगे रंग

O- सोनभद्र डांडिया नाइट 3.0 की तैयारियां पूरी

सोनभद्र। त्योहारों के मौसम में रंग और रौनक का संगम अब सोनभद्र में दिखेगा। तरुण महिला केसरवानी क्लब के तत्वावधान में 8 अक्टूबर की शाम 6 बजे से भव्य सोनभद्र डांडिया नाइट 3.0 का आयोजन होटल सवेरा कंपाउंड, सिविल लाइन रोड, रॉबर्ट्सगंज में किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और आयोजन समिति ने रविवार को अंतिम बैठक कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

क्लब की जिलाध्यक्ष श्वेता केशरी ने बताया कि इस बार का आयोजन पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन का अनूठा संगम होगा। महिलाएं रंग-बिरंगी चनिया-चोली और पुरुष कुर्ता-पायजामा की पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे डांडिया खेलते नजर आएंगे।

कार्यक्रम में 300 से अधिक प्रतिभागी एक साथ डांडिया खेलेंगे, जबकि मंच पर फेमस सिंगर और डीजे आर्टिस्ट माहौल को और भी रंगीन बनाएंगे। साथ ही बेस्ट डांस करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे।

डांडिया नाइट में सिर्फ नृत्य ही नहीं, बल्कि स्वाद का भी संगम रहेगा,  जहां लोग विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।

इस अवसर पर शालिनी केसरी, श्वेता केसरी, बिना केसरी, शालू केसरी, प्रीति केसरी, वंदना पांडे, राजेश केसरी, मिथिल केसरी, बादल केसरी और विशाल जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

नगरवासी अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उस शाम का, जब सोनभद्र की फिजाओं में डांडिया की थाप और गरबे की चमक गूंजेगी, क्योंकि इस बार, सोनभद्र डांडिया नाइट में सवेरा सचमुच रंगों से जगमगाएगा।

Leave a Comment

1349
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?