जनेश्वर मिश्रा की समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनायी गयी 92वीं जयन्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

कार्यकर्ताओं ने पंडित जनेश्वर मिश्र के रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

मिर्जापुर। समाजवादी चिंतक व छोटे लोहिया पं0 जनेश्वर मिश्र की 92वीं जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके बताये हुये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि समाजवादी राजनीति की चर्चा हो तो जनेश्वर मिश्र का नाम लिए बिना यह चर्चा पूरी नहीं होती। उन्होने कहा कि सपा संरक्षक स्व0 मुलायम सिंह यादव समाजवाद पर बोलते हुए जनेश्वर मिश्र का नाम जरूर लेते थे। मिश्र को छोटे लोहिया भी कहा जाता है। यह समाजवादी चिंतक थे। लंबे समय तक राम मनोहर लोहिया के साथ काम करते हुए उन्होंने उनके गुणों को काफी हद तक खुद में आत्मसात कर लिया था। लोगों को उनमें लोहिया की छवि दिखती थी, जिसके कारण उनका नाम छोटे लोहिया पड़ गया था।


पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा समाजवादी चिंतक पं0 जनेश्वर मिश्र युवाओं के आदर्श थे। कार्यकर्ताओं से कहा कि जनेश्वर मिश्र के पदचिन्हों पर समाजवाद का परचम लहराने का काम करें।


गोष्ठी को सम्बोधित करने वालों में आशीष यादव, मुन्नी यादव, अशोक यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, आदर्श यादव, राजकुमार यादव, अमिताभ पाण्डेय, राजेश भारती, रामगोपाल बिन्द, रामजी मौर्या, सतीश मिश्रा, अरशद अली, कौशिक कन्नौजिया, मेवालाल प्रजापति, भरतलाल बिन्द, परवीन बानो, राकेश यादव, उपेन्द्र तिवारी, सूर्यमणि यादव, अमरेश सोनकर, दुर्गा सिंह, चन्दन यादव, मनोरमा मिश्रा, रविन्द्र यादव, श्यामसुन्दर सोनकर, सूरज यादव, शहनवाज खान, घनश्याम गोंड़ आदि शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?