भाट क्षेत्र की समस्याओ को लेकर इंटक का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

आदिवासी क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक एवं आदिवासी विकास मंच के बैनर तले जिला मुख्यालय पर इंटक के जिलाध्यक्ष हरदेवनारायण तिवारी के नेतृत्व में लगभग बीस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से मुलाकात की और आदिवासी क्षेत्र की चार प्रमुख समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत बेलछ में टेढ़ुआ नाला पर केरवा बांध निर्माण की मांग किया गया। इस बांध के निर्माण से तीन ग्राम पंचायतो मकरी बारी, रुदौली और बेलछ में लगभग 25,000 लोगो की और 25,000 बीघा जमीन की सिंचाई संभव होगी। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से इस मांग को लेकर आवाज उठाई जा रही है, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।

वही दूसरी समस्या ग्राम पंचायत जुगैल टोला बड़काडाड़ की है, जहाँ 18 आदिवासियों की जमीन गलत तरीके से अन्य के नाम पर पट्टा कर दी गई है। इस संबंध में कई पत्र जिला प्रशासन, कमिश्नर विंध्याचल मंडल और मुख्यमंत्री को भेजे गए लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। तीसरी समस्या जोगीडीह रेलवे स्टेशन पर ओवर ब्रिज निर्माण से संबंधित है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि स्टेशन के दोनों तरफ पक्की सड़क का निर्माण आवश्यक है, तभी ओवर ब्रिज बन सकेगा। पूर्व में इस संबंध में रेल विभाग ने भी पत्र भेजा था। 17 सितंबर 2025 को इसी क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिससे सुरक्षा की समस्या गंभीर हो गई है।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत बैरपुर स्थित खुलदिल रेलवे स्टेशन से जुड़ी है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कोरोना काल से बंद की गई कटनी-चोपन पैसेंजर ट्रेन का पुनः संचालन और वाराणसी-शक्ति नगर इंटरसिटी ट्रेन का खुलदिल स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए, जिससे आदिवासी क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

इस दौरान इंटक जिला अध्यक्ष हरदेवनारायण तिवारी ने कहा कि यदि एक माह के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़े आंदोलन का ऐलान करेंगे।

इस अवसर पर महामंत्री समीम अख्तर खान, राजा राम भारती, हरिशंकर गौड़, गुलाब सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?