Trending News
सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत, पीपल वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु व परिवार की समृद्धि की मांगी मन्नत बीजेपी सरकार “आपदा में अवसर” तलाश रही, जनता को धकेल रही महंगाई के कुएं में: आर के शर्मा मानदेय नहीं मिलने से परिवारों पर आर्थिक संकट, 20 तक भुगतान न हुआ तो कार्य बहिष्कार: पुष्पेंद्र शुक्ला शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध हो, फीडबैक लेकर करें समाधान:डीएम चर्चित गौड़ कार्यकर्ता प्रशिक्षण को उत्सव के रूप में लें, शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें:जिलाध्यक्ष नन्द लाल नौगढ़ तहसील में भाकपा का 21 मई को प्रदर्शन, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव होंगे शामिल, भू-माफियाओं पर कार्रवाई की मांग

एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण मॉड्यूल “संपूर्ण ” पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सोनभद्र में एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण मॉड्यूल ” संपूर्ण ” पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण डायट प्राचार्य / उप शिक्षा निदेशक मुकुल आनंद पाण्डेय के दिशा निर्देशन में सकुशल संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में जनपद के सभी विकासखंड के कुल 1500 प्राथमिक शिक्षकों ने आठ चरणों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन,नैतिक शिक्षा और मूल्यबोध ,जीवन कौशल, उर्दू भाषा शिक्षण, कला एवं संगीत, साइबर,सुरक्षा,पुस्तकालय, गणित शिक्षण ,कक्षा कक्ष प्रबंधन एवं विद्यालय प्रबंधन, एन.सी.ई.आर.टी. आधारित नवीन पाठ पुस्तक आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा परिचर्चा की गई। प्रशिक्षण में सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी डॉ0 सुनील कुमार मौर्या , नोडल प्रवक्ता मनोज सिंह के साथ-साथ राजेश मौर्य , नीरज शर्मा, सौरभ सिंह, जिज्ञासा यादव, शंकर सिंह , हरिवंश सिंह , हीरालाल प्रजापति , शबनम , जयेंद्र शंकर मिश्र, अवधेश सिंह ने संदर्भदाता के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया।

Leave a Comment

1471
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?