नौगढ़ जन्माष्टमी के दिन जर्जर दीवार गिरने से मासूम गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले नौगढ़ तहसील के देवखत गांव में जन्माष्टमी के दिन खुशी का माहौल मातम में बदल गया। रविवार की शाम उस समय गांव में खलबली मच गई जब छह वर्षीय हर्षिता, पुत्री हंसराज, घर के पास खेल रही थी। अचानक पास का जर्जर कच्चा मकान ढह गया और उसकी दीवार बच्ची के ऊपर गिर पड़ी।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाकर किसी तरह बच्ची को बाहर निकाला। वह अचेत अवस्था में पड़ी थी। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे निजी साधन से नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

जहां डॉ. सत्यम सिंह ने जांच के बाद बताया कि बच्ची की बाईं जांघ की हड्डी टूट गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?