जहरीले जंतु के काटने से मासूम की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडिह ग्राम पंचायत में बीते गुरुवार की रात लगभग 11 बजे राहुल कुमार (उम्र 12 वर्ष) पुत्र धर्मेंद्र अपने घर में चौकी पर सो रहा था। अचानक जहरीले सांप ने मासूम को डंस लिया।
परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए रात करीब 2 बजे उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल राबर्ट्सगंज जाने की तैयारी के दौरान ही राहुल की मौत हो गई।
राहुल की असमय मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। बरसात के मौसम में सांप के बढ़ते खौफ से लोग डरे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं।

Leave a Comment

1377
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?