परिवहन निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों को ₹ 01 करोड़ तक का बीमा कवर उपलब्ध कराएगा इंडियन बैंक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। यूपीएसआरटीसी एवं इंडियन बैंक के मध्य आज एम ओ यू हस्ताक्षरित किया गया।


परिवहन निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों को ₹ 01 करोड़ तक का बीमा कवर उपलब्ध कराएगा इंडियन बैंक।


वीएलटीडी एवं पैनिक बटन का बटन दबाकर किया शुभारंभ

परिवहन निगम बेहतर, सुलभ एवं सुरक्षित यात्रा मुहैया कराने के लिए कटिबंध : दयाशंकर सिंह

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में यह समझौता हुआ है। परिवहन मंत्री ने कहा कि यह समझौता यूपीएसआरटीसी के कर्मचारियों के लिए बहुत लाभकारी होगा, क्योंकि परिवहन सेवा एक जोखिम भरी सेवा है।

इस समझौते के अलावा, यूपीएसआरटीसी ने व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन का भी शुभारंभ किया है। यह सुविधा यात्रियों को बसों की लोकेशन जानने और आकस्मिक स्थिति में इमरजेंसी सेवा प्राप्त करने में मदद करेगी।

परिवहन मंत्री ने इस अवसर पर चालकों/परिचालकों की वर्दी के लिए 1800 रुपये का चेक भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह यूपीएसआरटीसी को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि यह कोई नहीं चाहता कि उसके परिवार का कोई भी व्यक्ति असमय मृत्यु का शिकार हो, लेकिन ऐसी स्थिति में परिवार संकट में ना आए इसलिए इंडियन बैंक ने एक आत्मविश्वास पैदा करने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की स्थिति में मृतक के परिजन को एक करोड रुपए का बीमा कवर मुहैया कराएगी । इसके अलावा टर्म लाइफ पॉलिसी भी बैंक ने उपलब्ध कराई है।उन्होंने कहा कि एक्सीडेंटल केस में 10 लाख रुपए तक की सहायता मृतक की बेटी की शादी के लिए एवं 10 लाख रुपए तक की सहायता मृतक के बच्चे को हायर एजुकेशन के लिए बैंक उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में इंडियन बैंक से कर्मचारी जुड़े और बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है इस पॉलिसी का लाभ उठाए।
परिवहन मंत्री ने इस अवसर पर व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस एवं पैनिक बटन का भी बटन दबाकर शुभारंभ किया ।उन्होंने कहा कि अब लोग घर बैठे ही बसों की लोकेशन जान सकेंगे और उसी के अनुसार स्टेशन अपने परिजन को लेने पहुंचेंगे। इसके अलावा आकस्मिक स्थिति में पैनिक बटन दबाकर इमरजेंसी सेवा भी प्राप्त की जा सकती है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक अत्याधुनिक सेवाएं लोगों को मुहैया कराई जाए।इस अवसर पर उन्होंने चालकों/परिचालकों की वर्दी के लिए 1800 रुपए का चेक प्रदान किया।उन्होंने कहा कि जब चालक परिचालक वर्दी में बसों का संचालन करते हैं तो इससे निगम की छवि अच्छी होती है उन्होंने कहा कि यूपीएसआरटीसी को इतना मजबूत करना है कि आने वाले समय में ब्याज से ही निगम का संचालन सुगमता से होता रहे।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव परिवहन श्री एल वेंकटेश्वर लू,विशेष सचिव परिवहन श्री केपी सिंह, प्रबंध निदेशक श्री मासूम अली सरवर, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इंडियन बैंक श्री बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?