पौध रोपण के साथ वन महोत्सव का शुभारम्भ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । वन रेंज के कनवा में मंगलवार को पौध रोपण कर शुभारंभ किया गया।

मंगलवार को बभनी वन रेंज में मंगलवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवनारायण सिंह खरवार सदस्य राज्यस्तरीय निगरानी समिति ने किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी कमल कुमार उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि श्री खरवार ने कहा कि जनजाति एवं अन्य परंपरागत निवासी सदियों से जंगलों में रहा है और इनका वनों को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जनता से अपील करता हूं कि अपने उपभोग के अलावा अन्य किसी वन माफिया का सहयोग न करें क्योंकि जंगल ही हमारे जीवन के आधार हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी कमल कुमार ने कहा कि वन आपका है इसका संरक्षण संवर्धन करना आपकी दायित्व है।कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे, डिप्टी रेंजर अभिषेक गुप्ता,वन दरोगा रामगोपाल दुबे, अरविंद कुमार तिवारी, राजू, वनरक्षक श्री अखिलेश कुमार, ऋषिकेश विश्वकर्मा आदि के साथ वन वाचर,राजेंद्र गुप्ता के साथ काफी ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1380
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?