राम नवमी के जुलूस में बड़ा हादसा टला, आग की लपटों से बाल-बाल बचा युवक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

O – “विंढमगंज बाजार में राम भक्त हर्षित चंद्रवंशी, प्रभात कुमार सहित कई लोगों ने ने दिखाया साहस

विंढमगंज (सोनभद्र) । राम नवमी के अवसर पर विंढमगंज बाजार में निकल रहे भव्य जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आग से करतब दिखाते समय एक युवक का कुर्ता अचानक आग की लपटों में घिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जुलूस में कई युवक आग से जुड़े करतब कर रहे थे। इन्हीं में से एक युवक जब मशाल के साथ करतब दिखा रहा था।

तभी उसका कुर्ता आग की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर मौजूद राम भक्त हर्षित चंद्रवंशी, प्रभात कुमार सहित कई लोगों ने ने बिना समय गंवाए साहसिक कदम उठाया और झुलस रहे युवक का कुर्ता फाड़ कर उसे बचा लिया।

लोगों की सक्रियता की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और युवक की जान बच गई।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?