अमित मिश्रा
पतंजलि योग समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के सोनभद्र नगर में स्थित मारवाड़ी धर्मशाला पर आयोजित प्रात:कालीन सामूहिक योगाभ्यास के बाद पतंजलि किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पाण्डेय की अध्यक्षता में गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गयी। इस दौरान सभी योग साधको ने गुरु के चरणों में शीश झुकाए तथा गुरु के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सर्वप्रथम प्रमुख शिक्षक ओम प्रकाश यादव व सुनील कुमार श्रीवास्तव का सभी योग साधकों ने स्वागत सम्मान किया, तत्पश्चात यज्ञ, हवन, पूजन व भजन के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया,
विमला इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव व जिला महामंत्री भारत स्वाभिमान सुनील कुमार चौबे द्वारा गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला गया।
वही दयानंद मौर्य व शाखा स्वयं सेवक राजेंद्र द्वारा बहुत सुंदर गुरु गीत प्रस्तुत किया गया।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, नगर संरक्षक शेषमणी तिवारी, तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ,नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता/योग साधक अमरेश चन्द्र त्रिपाठी, चंद्र बहादुर सिंह ,लक्ष्मी नारायण पांडेय ,उमेश तिवारी, धनंजय कुमार मिश्रा, प्रेम प्रकाश शुक्ला ,अशोक कुमार गुप्ता, गोपाल दास केसरी, पुरुषोत्तम, नागेंद्र नाथ चौबे ,रूप नारायण सिंह ,पुरुषोत्तम प्रजापति ,देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अनुराग, रामसेवक पांडेय ,पंचम, अनिल शर्मा,सतनाम , दीपू सहित काफी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे, अन्त में शांति पाठ के साथ समापन कर सभी को फल व मिष्ठान खिलाकर गुरु पूर्णिमा पर्व की ढेर सारी बधाई शुभकामना दी गई।







