राजस्थानी गरबा में महिलाएं-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में झूमकर नाचे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को किया गया सम्मानित

    सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा व राणी सती दादी भक्ति महिला मण्डल द्वारा राजस्थानी गरबा नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी ने मां दुर्गा के तस्वीर पर माल्यार्पण और पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से लोगों में संस्कार, आत्मविश्वास एवं सामाजिक मूल्यों का विकास होते हैं। वहीं आयोजकों ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने और कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के अलावा कई लोगों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों ने जमकर ठुमके लगाए।


    इस अवसर पर विशेष आकर्षण के रूप में महिलाओं और बच्चियों ने देवी मां के नौ रूपों का मनोहारी मंचन किया, जिसने सभी का मन मोह लिया। इस प्रस्तुति के माध्यम से नवरात्रि के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को जीवंत किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण पर भी विशेष बल दिया गया।


    वहीं कार्यक्रम की नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन ही हमारे संस्कृति धर्म को जिंदा रखे हुए है। जिससे हमारे आनी वाली पीढ़ियों को को धर्म संस्कृति को जानने का मौका मिलता है। उन्होने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए।


    इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला की शाखाध्यक्ष रितु जालान, रानी सती दादी भक्त महिला मंडल की अध्यक्ष अनीता थर्ड, प्रांतीय संयोजक अंकिता केजरीवाल, रंजना अग्रवाल, शिला जैन, दीप्ति केडिया, डॉ वीणा सिंह, डॉ नेहा सिंह, डॉ शालिनी, डॉ अखिलेश पटेल, डॉ शालिनी सिंह, श्वेता केशरी, शालिनी केसरी, श्वेता केसरी (पूजा), बिना, शालू केसरी, प्रीति केसरी के अलावा अन्य महिला और पुरुषों ने रंग-बिरंगे परिधानों और आकर्षक डांडिया स्टिक के साथ गरबा एवं डांडिया नृत्य पेशकर सभी का मन मोह लिया। जिससे तालियों की गड़गड़ाहट और ढोल की थाप से गूंज उठा।

    इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज, रमेश सिंह, रामेश्वर जैन, राजकुमार अग्रवाल, रवि थर्ड, अजीत जायसवाल, रवि केजरीवाल, राजेश केशरी आदि मौजूद रहे।

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1547
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?