नौगढ़ में शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए 229 बच्चों को शैक्षणिक किट, 213 किशोरियों को MHM किट वितरित किया गया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ स्थित मानव सेवा केंद्र परिसर में शनिवार को शिक्षा और किशोरियों की स्वच्छता जागरूकता को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 229 बच्चों को शैक्षणिक किट और 213 किशोरियों को मेंस्ट्रुअल हेल्थ मैनेजमेंट (MHM) किट प्रदान की गई।

इस आयोजन का नेतृत्व मानव सेवा केंद्र और चाइल्ड फंड इंटरनेशनल परियोजना ने संयुक्त रूप से किया। इसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर शिक्षा के प्रति प्रेरित करना था, वहीं किशोरियों को माहवारी से जुड़ी स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना भी इस पहल का अहम हिस्सा रहा।

शैक्षणिक किट में स्कूल बैग, नोटबुक, पेन, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स, रबर, कैलकुलेटर और रंग जैसी सामग्री शामिल थी, जो बच्चों की पढ़ाई में सहायक सिद्ध होगी। वहीं MHM किट में सैनिटरी पैड, नेल कटर, शैम्पू, कंघी, टूथब्रश और टूथपेस्ट जैसे स्वच्छता संबंधी आवश्यक उत्पाद दिए गए, ताकि किशोरियाँ मासिक धर्म के दौरान स्वच्छ जीवनशैली अपना सकें।

कार्यक्रम में मानव सेवा केंद्र के निदेशक जगतनारायण, समन्वयक सुधा, संजीव, अरविंद और अमरनाथ सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को बच्चों और किशोरियों के समग्र विकास की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।

उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता और सहायता कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद बच्चों और किशोरियों को समय पर उचित संसाधन और मार्गदर्शन मिल सके।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?