नौगढ़ में मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आई युवती, बाल-बाल बची, नौगढ़ सीएचसी में भर्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में लालतापुर गांव में सोमवार की शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, ललतापुर निवासी 20 वर्षीय चंद्रकला पुत्री रमेश शाम करीब 6 बजे मोबाइल का चार्जर लगा रही थी। उस समय बिजली गुल थी, हालाकि उसने पहले ही चार्जर लगाकर रखा ताकि बिजली आते ही फोन चार्ज हो सके।

इसी बीच अचानक बिजली आ गई और करंट की चपेट में आकर कुछ दूरी पर जा गिरी। करंट का झटका इतना जोरदार था कि वह मौके पर ही बेहोश हो गई।

कुछ देर बाद जब माता दुर्गावती ने देखा तो शोर मचाया तब मौके पर पहुंचे पिता रमेश ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से चंद्रकला को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर सुनील सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने बताया कि चंद्रकला की हालत अब स्थिर है।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?