नौगढ़ में बैंक बकायेदारों पर प्रशासन का शिकंजा, नोटिस के बाद भी नहीं माने डिफॉल्टर,आठ दुकानों पर लगा ताला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़/चंदौली जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के स्पष्ट निर्देशों के बाद नौगढ़ तहसील प्रशासन ने बैंक के बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में प्रशासन ने स्थानीय बाजार में बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक के शीर्ष 10 डिफॉल्टरों में शामिल नबी हुसैन पुत्र सुलेमान की आठ दुकानों को कुर्क कर सील कर दिया।

नबी हुसैन पर बैंक का एक बड़ा बकाया था और बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद उसने राशि चुकाने में कोई रुचि नहीं दिखाई। उप जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि लगातार चेतावनी के बावजूद भुगतान नहीं करने के कारण प्रशासन को मजबूरन यह कड़ा कदम उठाना पड़ा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अन्य बकायेदारों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि सरकारी धन की वसूली सुनिश्चित की जा सके।

इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए क्षेत्रीय संग्रह अमीन संतोष लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में संतोष गुप्ता, इदरीश और जयप्रकाश की टीम मौके पर पहुंची और सभी आठ दुकानों को विधिसम्मत तरीके से सील कर दिया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय बाजार में हड़कंप मच गया है और अन्य बकायेदारों के बीच भी चिंता का माहौल बन गया है। इस कठोर कदम से स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि अब बैंक का बकाया चुकाना अनिवार्य है, अन्यथा कठोर कानूनी कार्रवाई से बचा नहीं जा सकता।

Leave a Comment

1354
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?